अम्बिकापुरछत्तीसगढ़

आरएसएस के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रदर्शनी का उद्घाटन

अंबिकापुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षण के तीसरे दिन क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, वर्गाधिकारी राजीव नंदे,वर्ग कारवाह गणपति रॉयल ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस प्रदर्शनी में अयोध्या में निर्माण हो रहे प्रभु रामचन्द्र की मंदिर निर्माण की छायाचित्र राम वनपथ गमन मार्ग, भारत भूमि की छाया चित्र, अमर सेनानियों की वीर गाथा, रामायण, महाभारत व महापुरुषों की जीवनी की किताबें,भारत का संविधान,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डा. हेडगेवार, मधुकर दत्तात्रेय देवरस, शहीद वीरनारायण सिंह, कार्तिक उरांव, क्रांतिकारी वीर गुंडाधर, संथाल विद्रोह के प्रणेता अंग्रेजों के विरुद्ध सत्र जनसंग्राम करने वाले सिंधु मुर्मू व कान्हू मुर्मू, भगवान विरसा मुंडा, वीर जतरा टाना भगत, वीर बुधु भगत, शराब बंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली व पद्मश्री से सम्मानित माता राजमोहिनी देवी, बालासाहेब देशपाण्डे, रामेश्वर गहिरा गुरु के साथ-साथ कई स्वतंत्रता सेनानियों की छाया चित्र व जीवनी के साथ भारत देश में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध 1948, संयुक्त राष्ट्र संघ शांति- सेना कांगो युद्ध 1961, भारत -चीन युद्ध 1962, भारत-पाक युद्ध 1965, भारत -पाक ( बांग्लादेश) युद्ध 1971, संयुक्त राष्ट्रीय संघ शांति सेना श्रीलंका एवं सियाचिन युद्ध 1987,भारत पाकिस्तान (कारगिल) युद्ध 1999 में वीरगति को प्राप्त हुए परमवीर चक्र विजेता( साहस की गौरव गाथा) की छाया चित्र के साथ साथ शून्य से शिखर और मुस्किलो से मंजिलों पर पहुचे, अपने लोकल जमीन से विश्व पटल पर छा जाने वाले उद्योगपतियों की जीवनी व बीहड पथों पर चल इतिहास गढ़ने वाले प्रबंधन की जीवनी भी इस प्रदर्शनी में लगाया गया है।

जिससे प्रथम वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों का मार्ग प्रशस्त हो सके और आगंतुक अतिथि भी प्रेरणा ले सकें इस उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र प्रांत विभाग जिला व शहर के स्वयंसेवकों के साथ अतिथि भी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!