छत्तीसगढ़रायगढ़

BJP का जेल भरो आंदोलन, रायगढ़ में सरकार के खिलाफ जमकर गरजे भाजपाई…

सांसद गोमती साय,ओपी चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन
359 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी… पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की

रायगढ़ । प्रदेश सरकार की ओर से निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के पूर्व अनुमति लेने की अनिवार्यता के विरोध में भाजपाइयों ने रायगढ़ में जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने सामने लगाये गये बैरिकेड को तोड़ दिया और प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। जेल भरो आंदोलन के तहत सांसद गोमती साय, प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित 359 कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

भारतीय जनता पार्टी के जेल भरो आंदोलन को लेकर आज सुबह 10 बजे से ही पूरे जिले भर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।

सांसद गोमती साय, प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी की अगुवाई में करीब 12.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय से गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, केलो पुल होते हुए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ते गये। जैसे ही आंदोलनकारी पुलिस कंट्रोंल रूम के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से उनको रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए थे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने और कलेक्ट्रेट मार्ग में बैरिकेडिंग किया गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं ने सामने लगाये गये बैरिकेड को तोड़ दिया और आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

भाजपा के विरोध-प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट के घेराव को देखते हुए पुलिस ने भी उन्हें रोकने पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने और कलेक्ट्रेट मार्ग में बैरिकेडिंग किया गया था और मार्ग को बंद कर दिया गया था। साथ ही पुलिस अफसरों और सभी थाना प्रभारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

इस दौरान सांसद गोमती साय का कहना था कि सरकार ने इस आदेश को लागू कर प्रदेश को आपातकाल की स्थिति में ला खड़ा किया है। सरकार का ये निर्णय लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। भाजपा इसके विरोध में आंदोलन लगातार जारी रखेगी। जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने काला कानून लागू किया है जनता अपने हक की लडाई नहीं लड़ सकती। धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम भी नहीं कर सकती। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसलिए हमने आज प्रदेश भर में आंदोलन किया है।

वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ये काला कानून लाकर जनता की आवाज को कुचलने का दुष्प्रयास कांग्रेस सरकार ने किया है। अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। इसके विरोध में हम जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेशभर में भ्रष्टाचार चरम पर है सभी कार्यालयों में जनता त्रस्त है। इसके लिए भी हम जेल भरो आंदोलन के तहत हम सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं, और विशेष कर रायगढ़ जिले में सड़कों की खस्ताहाल से सभी परेशान हैं।

वही पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार ने कलेक्ट्रेट के पास स्टाल लगा कर चिलचिलाती धूप में राहत पंहुचाने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पुलिस बल को आमपना पिला कर उनका गला तर किया।

आज के इस आंदोलन में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, विवेक रंजन सिन्हा, श्रीकांत सोमावार, व्रिजेश गुप्ता, अरूणधर दीवान, सतीष चंद्र बेहरा, पूर्व विधायक केराबाई मनहर,पूर्व विधायक सुनीति राठिया, ज्योति पटेल,

कांतासाय, नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, कौशलेष मिश्रा, पुनीत राम चौहान, महेश साहू, रत्थू गुप्ता, मनोज शर्मा, कैलाश पण्डा, रमेश बेहरा, सकील अहमद, मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश पटनायक, ललीत यादव, तारेश्वर प्रधान, जतीन साव, बंशीधर चौधरी, रामश्याम डनसेना, सहनूराम पैंकरा, श्रीमती शीला तिवारी, दुर्गा देवांदगन, सुशीला चौहान, नेहा देवांगन,,

विनायक पटनायक, सूरज शर्मा, प्रवीण द्विवेदी, विकास केडिया, राकेश रात्रे, अंशू टूटेजा, आकाश शर्मा, अधीश रतेरिया, ओमकार तिवारी, सुमीत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!