छत्तीसगढ़

विधायक,जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

बीजापुर। जिलेवासियों को एक बड़ी सौगात आज बीजापुर से मन्चेरियल तक बस सेवा के शुरू होने से मिली। इस दिशा में समीपवर्ती तेलंगाना प्रदेश के राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से बीजापुर से मन्चेरियल तक बस प्रारंभ की गयी।

बीजापुर के नवीन बस स्टेण्ड में उक्त बस को विधायक व उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने हरी झंडी दिखाकर गतंव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम व अन्य जनप्रतिनिधी, सीईओ जिला पंचायत रवि साहू तथा अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। चूकिं समीपवर्ती महाराष्ट्र व तेलंगाना राज्य से बीजापुर जिले के लोगों का सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध है और यहां के लोगों को वहां आने-जाने के लिए यह बस सेवा उक्त सम्बन्ध को और अधिक प्रगाढ़ करेगी। वहीं व्यावसायिक रूप से भी यह बस सेवा क्षेत्र के लिए सहूलियत भरी होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!