छत्तीसगढ़रायगढ़

BJP का जेल भरो आंदोलन…पुलिस ने भी तैयारी की पुख्ता.. आंदोलनकारियों को रोकने भारी संख्या में पुलिस तैनात

पुलिस अफसरों और सभी थाना प्रभारियों की भी लगाई गई है ड्यूटी

रायगढ़ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में आज जेल भरो आंदोलन करने जा रही हैं। राज्य सरकार की ओर से धरना-प्रदर्शन पर बैन लगाने के खिलाफ रायगढ़ में भी भाजपा के आंदोलन को विफल करने के लिए पुलिस ने भी तगड़ी व्यवस्था की है। भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगा दिया है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई है।

दरअसल विविध निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए राज्य सरकार ने अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है।

राज्य सरकार के इस आदेश को जन विरोधी और अघोषित आपात काल बताते हुए भाजपा ने आंदोलन करने का एलान किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है।

आज भाजपा के विरोध-प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट के घेराव को देखते हुए पुलिस ने भी उन्हें रोकने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने और कलेक्ट्रेट मार्ग में बैरिकेडिंग किया गया है और मार्ग को बंद कर दिया गया है।

साथ ही पुलिस अफसरों और सभी थाना प्रभारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!