रायगढ़

गांधी जयंती पर एनएसएस एवं एनसीसी छात्रों की सराहनीय पहल रायगढ़

सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेशगांधी जयंती पर एनएसएस एवं एनसीसी छात्रों की सराहनीय पहलभोजराम पटेल@ रायगढ़-
गांधीजी के 150वीं जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर मेंराष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल कैडेट कोर के विद्यार्थी ग्राम में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर गली मोहल्लों की सफाई किये जिसके तहत राजभवन चौराहा, ग्राम पंचायत भवन, आयुर्वेद औषधालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पशु चिकित्सालय परिसर को भी सफाई करते हुए पाउच पन्नी से मुक्त किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं एनसीसी के कैडेट्स अपने कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल तथा एनसीसी ऑफिसर किरणकुमार पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक कार्यक्रम सहायक द्वय कृष्णकुमार सिदार एवं रामेश्वर डनसेना के साथ गांव के मुहल्लों में स्वच्छता जागरू कता रैली में शामिल होकर गली मोहल्लों में यत्र तत्र फैले गंदगी और पहुंच पन्नियों की सफाई की गई साथ ही ग्राम वासियों को समझाइश देते हुए आग्रह किया कि वे पॉलीथिन व पाउच पन्नी का उपयोग न कर कागज एवं कपड़े के थैले का उपयोग करें। विद्यार्थियों ने मुख्य मार्ग में स्थापित दुर्गा प्रतिमा स्थल की भी साफ सफाई किया, यहां सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल डनसेना तथा मां दुर्गा के पुजारी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए

गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कराया गया। स्वच्छता रैली में विद्यार्थी गांधी जी के संदेश स्वच्छता के स्लोगन और पाउच पन्नी पॉलिथीन से मुक्त भारत संबंधी स्लोगन एवं नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे थे।विद्यालय परिसर में एकत्रित हो कर गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रध्दा सुमन चढ़ाया गया इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी को राष्ट्र का गौरव बताते हुए उनके बताए मार्ग व व्यवहारिक शिक्षा तथा जीवन संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। रासेयो स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके मार्ग को अनुशरण करने का संकल्प लिया गया ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!