छत्तीसगढ़रायगढ़

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

नंदेली-शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में शिक्षण सत्र 2021-22 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा। कक्षा दसवीं में कुल 45 बच्चे अध्ययनरत थे सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा 12वीं में कुल 48 बच्चे अध्ययनरत थे जिसमें 47 बच्चे प्रथम श्रेणी तथा 01 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रौशन किये हैं। कक्षा दसवीं में विद्यालय की कु. केसर पटेल ने 96% के साथ विद्यालय में टॉप की है, उसी तरह कक्षा बारहवीं में हेमंत पटेल ने 91.4% के साथ विद्यालय में टॉप किए हैं। विद्यालय के प्राचार्या सुश्री दीपिका देवांगन ने 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
        महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल ने 10वीं 12वीं के सभी छात्र छात्राओं को इस अपार सफलता पर शुभकामनाएं प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!