छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की ठोकर से सास-बहु की मौत, गांव में पसरा मातम…

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर में दो महिलाओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं। दोनों कल अल सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम लंबर निवासी आलिया बाई पटेल पति वेद राम पटेल 35 साल एवं उसकी सास राम बाई पति श्याम लाल दोनों तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए अल सुबह 4 से 5 के बीच घर से निकले थे। दोनों जैसे ही साजापाली चौक के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!