छत्तीसगढ़

प्रदेश के कोने-कोने में शराब पहुंचाना कांग्रेस का काम- ओपी चौधरी

रायगढ़ । इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा कार्य विस्तार अभियान के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता हर शक्ति केन्द्र और मतदान केन्द्र स्तर पर जमीन पे जनता जनार्दन से सम्पर्क साध रहे हैं और उनके स्थिति परिस्थिति तथा दु:ख दर्द से रूबरू हो रहे हैं।

इसी कड़ी में ग्राम साल्हेओना में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कलेक्टर व प्रदेश भाजपा मंत्री ओ.पी.चौधरी और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही शामिल थे।

बिचौलियों के माध्यम से प्रदेश के कोने कोने में शराब पहुंचाना कांग्रेस की पार्टी की निशानी है ओ.पी.चौधरी

जन चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व कलेक्टर भाजपा नेता ओ.पी.चौधरी ने कहा कि शराबबंदी की घोषणा करने वाले कांग्रेस पार्टी ने बिचौलियों के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में गली मोहल्लों में नशीली पदार्थो को पहुंचाया जा रहा है जो पंजा छाप वाली भूपेश सरकार का निशानी बन चुकी है। कोरोना के समय में कांग्रेस सरकार ने दवाई दुकान को बंद रखा था जबकि शराब के दुकान को खुला रखा था। घर-घर तक शराब पहुंचाया यही कांग्रेस पार्टी की सच्ची निशानी है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने जनघोषणा पत्र में किए गए एक भी वादा को अब तक पूरा नहीं कर पाई है। अपनी घोषणा अनुरूप महिला स्व-सहायता समूहों का कर्जा माफ तो नहीं किया बल्कि उल्टे जो महिला स्व-सहायता समूह जो रेडी टू ईट आंगनबाड़ी के लिए चला रही थी उस कार्य छीनने का पाप किया है। बेरोजगारी भत्ता युवाओं को प्रतिमाह 2500 रूपये देने की बात की थी आज तक प्रत्येक युवा बेरोजगार साथियों के खाते में 1 लाख रूपया जमा हो जाना था पर नहीं हुआ है।पेंशन बढ़ोतरी के नाम पे बुजुर्ग माता-पिता को धोखा दिया है।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का पूर्ण कर्जा माफ नहीं किया आज प्रदेश के किसान 266 रूपए के यूरिया को 7 से 8 सौ रुपए में खरीदी करने को मजबूर है। किसानों से 2 रूपए किलो में गोबर खरीदी करके उसी गोबर में धुल मिटटी मिला करके वर्मी कम्पोस्ट खाद के नाम पे 10 रूपए किलो में किसानों थोपा जा रहा है और मनाही करने पर उन्हें सहकारी समिति से मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया जा रहा है। इतिहास में पहली बार कांग्रेस की सरकार के द्वारा रकबा कटौती देखने को मिला है भाजपा शासनकाल में धान खरीदी के दौरान कभी भी बारदाना (बोरा) की समस्या नहीं थी आज कांग्रेस की कार्यकाल में बोरा के लिए किसानों को तरसाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में मजबूत संगठन का श्रेय ठाकरे जी को जाता है: जगन्नाथ पाणिग्राही

जब देश में राजनैतिक दल के रूप में सन् 1951 में भारतीय जनसंघ का गठन हुआ तो उस समय जनसंघ के संस्थापक सदस्य के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे का राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण हुआ था।

जनसंघ के नेता के तौर पर मध्यप्रदेश उनका कार्यक्षेत्र रहा और वे लगातार लंबे समय तक क्षेत्र में काम करते रहे। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत भाजपा संगठन का श्रेय स्व.ठाकरे को जाता है। सन् 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी तब तात्कालीन मध्यप्रदेश जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल था उस समय स्व.ठाकरे ने प्रदेश के प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को धरातल पर पहुंचाने का काम किया था। वे जीवन भर कार्य विस्तार को ही अपना सर्वस्व समझा इसीलिए उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके ध्येय के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को प्रदेश के सभी बुथ तक जन-जन ले जा रहे हैं।जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल और राधामोहन पाणिग्राही, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरूण शराप,संतोष मराठा, कार्यक्रम प्रभारी जयरतन पटेल, पूर्व उप सरपंच निराकार पटेल, गजानंद निषाद, ईश्वर साहू, अंजनी चौहान, जान्हवी साहू, बागराय पटेल, उग्रसेन पटेल, आनंद पटेल, पनिकराम सिदार, सीताराम पटेल, बनमाली मालाकार, महिमा चौहान, मित्रभानु मालाकार, प्रेमकिशोर पटेल, दुर्गेश्वरी चौधरी, दर्शन सिंह कुजूर के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!