जिला परिक्रमा

हुनरमंदों हाथों को जिले में ही मिल रहा है काम

हुनरमंदों हाथों को जिले में ही मिल रहा है काम
प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर योग्यतानुसार दिया जा रहा रोजगार
4 लोगों ने शुरू किया काम, 47 को जारी हो चुके है आफर लेटर

रायगढ़, 30 जून 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार कोरोना संकट के बीच अपने गृह राज्य लौटे प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर उनकी योग्यता अनुरूप रोजगार देने के लिए चल रहे प्रशासनिक प्रयासों ने परिणाम देना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार वापस लौटे लोगों के लिये जिले में संचालित औद्योगिक इकाईयों में भी कुशल व अकुशल श्रमिकों के रूप में रोजगार का प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए उद्योग व जिला पंचायत सामुहिक रूप से कार्य कर रहा है। क्वारेंटीन सेंटर्स में निवासरत लोगों की जनपद पंचायत के माध्यम से स्किल मैपिंग कर जानकारी जिला पंचायत के माध्यम से उद्योग विभाग के साथ साझा की जा रही है। उक्त जानकारी के आधार पर जिले में संचालित उद्योगों में रोजगार के अवसर तलाश कर जरूरतमंदों को काम मुहैया करवाने का कार्य उद्योग विभाग द्वारा किया जा रहा है।
विभाग से मिली जानकारी अनुसार अब तक मेसर्स दुर्गा स्वीट्स, अद्र्धशहरीय औद्योगिक संस्थान, चक्रधरनगर रायगढ़ द्वारा 2 श्रमिक मेसर्स एसएस वेन्चर प्रा.लि.ओपी जिंदल औद्योगिक पार्क पूंजीपथरा द्वारा 01 एवं मेसर्स एनआर इस्पात एण्ड पावर प्रा.लि.गौरमुड़ी द्वारा 01 प्रवासी श्रमिकों को अपने संस्थान में कार्य में नियुक्त कर लिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा 47 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार आफर लेटर जारी किया गया है। जिसमें से मुख्यत: राज मिस्त्री, इलेक्ट्रीकल, मेक्निकल, वेल्डर, फिटर, सुपरवाईजर, इंजीनियर, टेलर, ड्राईवर एवं अकुशल श्रमिक शामिल है।
जिले में मेसर्स एन.आर.व्ही.एस.स्टील लि.तराईमाल में 7, मेसर्स एन.आर.इस्पात एण्ड पावर प्रा.लि.ग्रा.गौरमुड़ी में 12, मेसर्स एन.आर.टीएमटी, ओपी जिंदल औद्योगिक पार्क पूंजीपथरा में 06, मेसर्स शिवशक्ति स्टी प्रा.लि.चक्रधरपुर में 2, मेसर्स सदगुरू इस्पात प्रा.लि.ओपी जिंदल औद्योगिक पार्क पंूजीपथरा में 10 एवं मेसर्स राधे गोविन्द स्टील एण्ड एलाय प्रा.लि.ओपी जिंदल औद्योगिक पार्क पूंजीपथरा में 10 लोगों को आफर लेटर दिया गया है। जिन लोगों को आफर लेटर जारी हुआ है वे अतिशीघ्र संबंधित औद्योगिक संस्थान में अपना काम शुरू करने जा रहे है। जिले के औद्योगिक इकाईयों में प्रवासी श्रमिकों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!