छत्तीसगढ़

‘असानी’ को देखते हुए छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं आज भी प्रदेश के कई जगहों में हल्की से भारी बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। वही 24 घंटे के लिए बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,नारायणपुर,कोण्डागांव और बस्तर के लिए चेतावनी जारी की गई है.

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी आंध्र प्रदेश, उड़िसा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचा रहा है। वहीं अब यह चक्रवात अन्य शहरों में तेजी से आग बढ़ रहा हैं। छत्तीसगढ़ में इसका असर दिख रहा है। यहीं वजह हैं कि प्रदेश में अचानक से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!