
रायगढ़। अपने दो साथियों पर निलंबन की गाज गिरने के मुखालफत में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोको पायलट्स फिलहाल मान गए हैं। दरअसल, डीआरएम ने निलंबन आदेश पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया है। वहीं, अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो लोको पायलटों ने दुबारा आंदोलन की चेतावनी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोको पायलट रामेश्वर सिंह और असिस्टेंट लोको पायलट एसी प्रकाश को बीते दिनों रायगढ़ से मालगाड़ी को बिलासपुर ले जाने की ड्यूटी दी गई थी। दरमियानी रात 2 बजे वे रायगढ़ से मालगाड़ी लेकर निकले और नैला स्टेशन तक पहुंच भी गए, मगर रिलीविंग ऑर्डर देने का मेमो जारी नहीं हुआ। ऐसे में पूर्वान्ह 11 बजकर 20 मिनट पर नैला में ही मालगाड़ी को खडीकर दोनों निकल गए थे।
लोको पायलटों ने मीडिया को बताया कि डीआरएम के आश्वासन पर भले ही वे अभी शांत हो गए हैं। अगर जल्द ही उनके निलंबित साथियों की पुन: बहाली नहीं होगी तो वे फिर से आंदोलन की रास्ता अख्तियार करेंगे।




