खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारा जोरदार टक्कर,चालक घायल…

ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक को भेजा हास्पिटल

खरसिया । जब भी चुनाव का वक्त आता है, तो सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को बेहतर सड़क,बिजली और पानी देने का दावा करती है। ऐसा ही चौधरी सा भी खरसिया गांधी चौक मे एन एच49 तारीफ के कसीदे मे मोदी का सड़क बताएं थे।
अच्छी बातें काम का श्रेय तो लेना बनता भी है। लेकिन सड़क दुर्घटना हो जाने पर असमय हुए आपदा के लिए परिजनों को मिलने वाली मुवावजे कि मरहम को देने से जिम्मेदार जिम्मेदारी से 9-2-11 होते नजर आते है।

आज दिनांक 09 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 चपले पप्पू ढाबा के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे ट्रैक्टर व ट्रेलर दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. वही घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर निवासी महेद पटेल के सेन्द्रीपाली ईटा प्लांट से ईटा लेकर छोटे देवगांव के लिए निकला था ईटा प्लांट से कुछ दूर निकला ही था कि  रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग 49 चपले पप्पू ढाबा के सामने पीछे आ रहा ट्रेलर क्रमांक OD – 23 M – 5990 ने इंटों से भरी आयशर ट्रेक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गये। ट्रेलर सामने से बुरी तरह क्षतिग्रष्ट हो गया, जिसके केबिन में ट्रेलर चालक फँस गया. घंटे भर के मशक्कत के पश्चात केबीन मे फंसे चालक को बाहर निकाला गया है. वही घायलों को अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया है।

खरसिया पुलिस आगे के जांच पड़ताल मे जूट गई आखिर किन परिस्थितियों मे दुर्घटना घटित हुआ…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!