माँ

परम् पूज्य औघड़ कापालिक धर्म रक्षित राम जी ने आगामी गुरुपूर्णिमा पर्व अपने-अपने घरों में मनाने का निर्देश

परम् पूज्य औघड़ कापालिक धर्म रक्षित राम जी ने आगामी गुरुपूर्णिमा पर्व अपने-अपने घरों में मनाने का दिया निर्देशकोरोना जनित वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण मानव जाति के अस्तित्व पर उत्पन्न संकट को लेकर अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम के पूज्य पाद कापालिक धर्म रक्षित राम जी ने देशभर के अपने सभी शिष्यों को गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने-अपने घरों में मनाने का का आह्वान किया है। अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम के व्यस्थापक गोपाल राम जी ने पूज्यपाद द्वारा अपने शिष्यों, श्रद्धालुओं और अनुयायियों को दिए गए निर्देश की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के इस संकट की घड़ी में मानवता की सेवा एवं रक्षा का दायित्व सबसे अधिक है। पूज्य बाबा ने कहा है कि समय-समय पर बताये गए सुझावों का स्वयं अनुपालन करें तथा अन्य लोगों को भी करने के लिए प्रेरित करें।ज्ञात हो कि अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम पोंडी(दल्हा) का परम पुनीत वार्षिक पर्व “गुरुपूर्णिमा महोत्सव” 05 जुलाई 2020 कालखण्ड में पड़ रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति में इस वर्ष गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुजन अपने-अपने स्थान पर ही स्वजनों के साथ अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए “गुरु-पूजन” अनुष्ठान संपन्न करें और गुरु-पूजन के निमित्त अपने घर को छोड़कर अन्यत्र कहीं भी यहाँ तक कि किसी भी आश्रमों में भीड़ ना करें तथा अपने अपने घरों में ही गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर धूप, दीप, पुष्प आदि अर्पित कर पूजन संपन्न करेंगे।उल्लेखनीय है कि अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम पोंडी(दल्हा) गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाये जाने वाले गुरुपूर्णिमा महापर्व के अवसर पर देश भर से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है लेकिन वर्तमान में तेजी से फैल रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पूज्यपाद कापालिक धर्म रक्षित राम राम जी ने उपरोक्त निर्देश अपने शिष्यों अनुयायियों और आश्रम के सदस्यों को दिया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!