छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने राज्यों से की टैक्स कटौती की अपील, सीएम बघेल बोले : देश को कर रहे गुमराह…

रायपुर । मुख्यमंत्रियों के संग बैठक के दौरान गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर लग रहे वैट को कम करने अपील की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने इसका पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर 24 फीसदी वैट लगाया जा रहा है। बाकी राज्यों में 29 से 31 प्रतिशत तक वेट टैक्स लगाया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले बीजेपी शासित राज्यों में वैट कम करें। रसोई गैस में तो वैट नहीं लगता, उसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं। पीएम मोदी देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी कोरोना की बैठक ले रहे थे, उसके बाद वे अचानक पेट्रोल-डीजल की बात करने लगे। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाती है, लेकिन अब इन्होंने सेस लगा दिया। सेस का पूरा पैसा सेंट्रल गवर्नमेंट को मिलता है, राज्य सरकारों को नहीं। राज्य सरकारों का हक मारा गया। केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ को 30 हजार करोड़ की राशि देनी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!