छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने किया खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार की शाम तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खैरागढ़ अंचल को 6 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कम्पनी की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को लगभग डेढ़ करोड़ रूपए की राशि लौटाई और राजनांदगांव जिले में स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का भी लोकार्पण किया।

खैरागढ़ महोत्सव 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।

इस अवसर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कुलपति श्रीमती ममता चंद्राकर, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक एवं अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!