खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

दुःखद घटना : ट्रेन से कटकर युवक की हुई मृत्यु

खरसिया। खरसिया के ग्राम नहरपाली रेलवे समपार फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया मुंबई हावड़ा मुख्य रेलमार्ग भूपदेवपुर रॉबर्टसन स्टेशन के मध्य नहरपाली समपार फाटक के नजदीक सोनबरसा का युवक संजय राठिया की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। आज सुबह जब रेलवे के कर्मचारी की नजर इस पर पड़ी तो घटना की जानकारी मिली।

बहरहाल युवक की किन कारणों से ट्रेन से कटकर मृत्यु हुई, इसकी जांच में जुटा भुपदेवपुर पुलिस जुट चुकी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!