राष्ट्रीय राज मार्ग 49 पर बरसा रफ्तार का कहर

राष्ट्रीय राज मार्ग 49 पर बरसा रफ्तार का कहर

कालदूत बनकर दौड़ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ी संगीत के गायक की जिंदगी निगल ली

खरसिया थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल चालक ट्रेलर के अगले पहिए में कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिछे बैठा गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज खरसिया सिविल हास्पिटल किए जाने की बातें कहाँ जा रहा हैं।
ढ़लती शाम आ धमकी मौत

जांजगीर चाम्पा जिला के सरहदी क्षेत्र सक्ती- खरसिया पर स्थित ग्राम पलगड़ा के बस स्टेंड के समीप निर्माणाधीन राष्ट्रीय राज मार्ग 49 मे मंगलवार की ढलती शाम खरसिया की ओर से जा रही तेजरफ्तार कोयला लोड ट्रेलर सी जी 12 ए एक्स 6439 ने मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर सी जी 12 ए एच 2088 सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया ।

मोटर साइकिल चालक त्रिनाथ यादव पिता नत्थू यादव 35 वर्ष निवासी टिमनभवना करतला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया वहीं पीछे बैठे मुकेश राठिया पिता मेवा लाल 25 वर्ष टिमनभवना करतला निवासी युवक भी गम्भीर रुप से घायल है सिविल हॉस्पिटल खरसिया में उपचार जारी है स्थिति गम्भीर बना हुआ है।
उपेक्षा पूर्वक ट्रेलर चालन करते वाहन चालक ने मोटर साइकिल सवार युवक के मोटरसाइकिल को ट्रेलर से रौंद डाला सामने चक्के के नीचे आकर युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया,

खरसिया थाना प्रभारी सुमत राम साहु और उनके टीम को दुर्घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पहुंच घायल युवक को उपचार के लिए भेजा ।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए हाइड्रा से ट्रेलर को उठा चक्का में दबे मृतक त्रिनाथ यादव के शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल खरसिया भेजा ।
ट्रेलर चालक खरसिया पुलिस गिरफ्त में ले दुर्घटना के जांच पड़ताल में जुट गए।




