छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष का 22-23 को जांजगीर दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 22 और 23 अप्रैल को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत का 22 अप्रैल को सायं 5:00 बजे कोरबा से रेस्ट हाउस सक्ती आगमन होगा। उनका शाम 6 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे सायं 6:00 बजे मुस्लिम समाज की रोजा इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होंगे।

वे सायं 6:45 बजे सक्ती से बरगढ़ (खरसिया) के लिए प्रस्थान करेंगे।

डॉ महंत 23 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पिपरदा पहुंचेंगे वे वहां विकास कार्यों के भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे पिपरदा से प्रस्थान कर 1:30 बजे ग्राम सिवनी (च ) आएंगे यहां विकास कार्यों के भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 3:00 बजे सिवनी (च )से प्रस्थान कर 3:15 बजे उनका ग्राम उच्च भट्टी आगमन होगा। एवं वहां विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ महंत सायं 4:00 बजे उच्च भट्टी से प्रस्थान कर दोपहर 4:15 बजे चांपा पहुंचेंगे वे चांपा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। डॉ महंत शाम 5:30 बजे चांपा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!