
विधायक प्रकाश नायक ने स्वयं कोतवाली पहुँचकर अपने पुत्र समेत 05 और अन्य युवकों को कराया सरेंडर…
कोतरा रोड थाने में आरक्षक व एक ट्रक ड्राइवर के साथ तथाकथित मारपीट के मामले में आरोपीत रितिक नायक आज खुद अपने पिता व अन्य साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर समर्पण कर दिए।
आपको बता दें कि पिछले दिनों कोतरा रोड थानान्तर्गत एक ड्राइवर के साथ मारपीट और थाने के अंदर घुसकर आरक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिस पर पुलिस ने रितिक नायक व उनके अन्य साथियों के ऊपर कई धाराओं में FIR दर्ज की थी। इसी बीच मंगलवार को विधायक अन्य कांग्रेसी नेताओं और अपने बेटे रितिक नायक सहित अन्य आरोपितो के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। विधायक ने कानून पर भरोसा जताने हुए कहें कि जांच पड़ताल निष्पक्ष होगा हम सबको कानून पर विश्वास रखना चाहिए।
विधायक प्रकाश नायक ने आज ये साबित कर दिया कि एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियां क्या है?अपने बेटे को खुद पुलिस के हवाले करते वक्त माँ-बाप के दिल पे क्या बीतती है ये केवल वही समझ सकते है?लेकिन आज जिस तरह से कानून और व्यवस्था पर विश्वास जताते हुए, विधायक ने सभी युवकों को थाने ले जाकर सरेंडर करवाया है,इससे एक बड़ा संदेश समाज को जाएगा।कानून सबके लिए…




