केरल से स्पेशल ट्रेन से आये श्रमिकों को भेजा गया क्वांरटाईन सेंटर में
केरल से स्पेशल ट्रेन से आये श्रमिकों को भेजा गया क्वांरटाईन सेंटर में
सूरजपुर 27 मई 2020
शासन के प्रयासों से प्रवासी श्रमिकों को अपने घर सुरक्षित लाने के लिए स्पेषल ट्रेन चलाई जा रही है। जिला प्रशासन भी श्रमिकों को सुरक्षित तौर पर ठहरने के साथ जिले की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए आये हुए श्रमिकों को निर्धारित अवधि 14 दिनों तक क्वारंटाईन सेंटर में रखा जा रहा है। जहॉ श्रमिकों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएँ की गई हैं।
इसी क्रम में बीते दिवस केरल से आई स्पेशल ट्रेन में सूरजपुर जिले के 06 श्रमिक सरगुजा जिला पहुॅचे वहॉ जिला प्रषासन के द्वारा बस के माध्यम से जिला सूरजपुर एवं कोरिया जिला के श्रमिकों को लेकर सूरजपुर मुख्यालय पहुॅचे जहॉ नगर के बाहर ही रिंग रोड में कोरिया जिले के 5 श्रमिकों को कोरिया जिले से आये नोडल अधिकारियों को सौंपने के बाद सूरजपुर जिले के श्रमिकों को क्वांरटाईन सेंटर लाईवलीहुड कॉलेज भेजा गया है।
इसी बीच केरल के कोट्यम में कार्य कर रहें श्रमिकों ने बताया कि लॉकडाउन में कार्य बंद हो जाने से वहॉ रहने में बहुत समस्या हो रही थी, उनके द्वारा ट्रेन टिकट के लिए ऑनलाईन बुकिंग की गई थी। यहॉ पहुॅच कर जिले की सीमा पर ही डाक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य जांच भी किया गया जिसमें सभी श्रमिक स्वस्थ थे। जहॉ से उन्हे क्वारंटाईन सेंटर भेजा गया है।
इस समय श्रम अधिकारी घनश्याम पाणिग्राही एवं श्रम निरीक्षक रमेश साहू सक्रिय रहे।




