जिला परिक्रमा

छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जोरों पर

छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जोरों पर : अब तक लक्ष्य का आधा से अधिक 8.78 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण

वन मंत्री द्वारा संग्राहकों को समय पर भुगतान करने के निर्देश

तेंदूपत्ता संग्रहण में बीजापुर टॉप पर: अपने लक्ष्य का 89 प्रतिशत तक संग्रहण

रायपुर, 27 मई 2020

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में चालू सीजन के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर है। अब तक लक्ष्य का आधा से अधिक अर्थात् 8 लाख 78 हजार 280 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इसमें संग्राहकों को लगभग 351 करोड़ रूपए के पारिश्रमिक का भुगतान जारी है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। राज्य में चालू वर्ष 2020 में 16 लाख 71 हजार 700 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित है।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक वन मंडलवार बीजापुर में 71 हजार 293 मानक बोरा, सुकमा में 40 हजार 157 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 3 हजार 612 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 11 हजार 624 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। वन मंडलवार दक्षिण कोण्डागांव में 11 हजार 486 मानक बोरा, केशकाल में 16 हजार 655 मानक बोरा, नारायणपुर में 12 हजार 402 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 81 हजार 713 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 55 हजार 98 मानक बोरा तथा कांकेर में 28 हजार 616 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।

इसी तरह वन मंडलवार राजनांदगांव में 59 हजार 428 मानक बोरा, खैरागढ़ में 25 हजार 178 मानक बोरा, बालोद में 55 हजार 926 मानक बोरा तथा कवर्धा में 15 हजार 845 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। वन मंडलवार धमतरी में 18 हजार 322 मानक बोरा, गरियाबंद में 58 हजार 36 मानक बोरा, महासमुंद में 51 हजार 4 मानक बोरा, बलौदाबाजार में 12 हजार 787 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वन मंडलवार बिलासपुर में 12 हजार 565 मानक बोरा, मरवाही में 9 हजार 227 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 3 हजार 431 मानक बोरा, रायगढ़ में 26 हजार 493 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 53 हजार 36 मानक बोरा, कोरबा में 30 हजार 618 मानक बोरा तथा कटघोरा में 32 हजार 439 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इसके अलावा वन मंडलवार जशपुरनगर में 14 हजार 761 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 18 हजार 705 मानक बोरा, कोरिया में 15 हजार 790 मानक बोरा, सरगुजा में 15 हजार 461 मानक बोरा, बलरामपुर में 32 हजार 394 तथा सूरजपुर में 24 हजार 20 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!