छत्तीसगढ़

जनता के आशीर्वाद से मिलेगा सकारात्मक परिणाम : साय

रायपुर ।

Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने मतदान के लिए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में खैरागढ़ क्षेत्र के मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है वह अभूतपूर्व है। प्रत्येक आयु वर्ग के मतदाताओं ने इस उपचुनाव में जिस उत्साह के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, सुबह से ही मतदाताओं का जोश और उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनके आस्था को प्रकट कर रहा था।

विष्णु देव साय ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह निश्चित ही भाजपा के पक्ष में सकारात्मक परिणाम लाने वाला साबित होगा और 16 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में जनता के आशीर्वाद व भाजपा कार्यकर्ताओ के मेहनत से हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!