अपराधछत्तीसगढ़

अवैध शराब के साथ 02 गिरफ्तार, 39 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त…

कबीरधाम। थाना कुण्डा क्षेत्राअंतर्गत जुआ-सट्टा, अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में 11 अप्रैल को थाना कुंडा के स्टाफ ने अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त अवैध शराब बिक्री की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया एनके बेंताल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक बीपी तिवारी के नेतृत्व में कुंडा स्टाफ ने 11 अप्रैल को ग्राम महका और ग्राम टाटाकसा में कुण्डा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अलग-अलग स्थान पर आरोपी रोहित पिता भागीरती चंद्राकर उम्र 46 साल साकिन महका थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम एवं मुकेश गेंदले पिता संतोष गेंदले उम्र 19 साल साकिन टाटाकसा चौकी दामापुर थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को पकडा। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 210 रूपये एवं 39 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 3120रू).को जब्त कर कब्जे में लिया। आरोपीयों का कृत्य 34(1)ख, 34(1)क आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कुण्डा द्वारा पृथक -पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक गोपाल सिंह राजपूत, प्रआर ज्ञानेश्वर केलकर, आर. महेश्वर ठाकुर, अजय चंद्रवंशी, सै. विकास पांडे,का विशेष योगदान रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!