कोरोना वारियर्स 40-42 डिग्री तापमान में भी लोगों की कर रहे सुरक्षा

कोरोना वारियर्स 40-42 डिग्री तापमान में भी लोगों की कर रहे सुरक्षा

बार्डर की सुरक्षा व मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजने डटे हुए हैं पुलिसकर्मी

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन ने अपनी पूरी उर्जा लगा दी है। इसमें हर कोई अपनी महत्वपूर्ण जिमेदारी निभा रहा है। लॉकडाउन के पहले दिन से आज तक पुलिस महकमे के कार्यों की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

पूर्व में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने स्वयं सड़कों पर उतर कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की बात कहते हुए कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने में लगे हुए थे, तो पूरा का पूरा पुलिस अमला हर गली, मोहल्लों, चौक चौराहों पर लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहा। ताकि हम सुरक्षित रह सके और पुलिस जवानों की यह ड्यूटी आज भी बरकरार है। अब भी पुलिसकर्मी इस चालिस डिग्री तापमान वाले तेज धूप में महज एक टेंट के नीचे बैठकर ड्यूटी कर रहे हैं। जिसका जायजा हमने लेने की कोशिश की तो पता चला कि ओडि़सा की ओर से आने वाले सैकड़ों मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान के लिए भेजा जा चुका है। वर्तमान में 40-42 डिग्री तापमान चल रहा है और इस तेज धूप में कोई कुछ देर भी खुले आसमान के नीचे नहीं रूक सकता, पर यहां पुलिस व उनके सहयोगी शासकीय कर्मचारी ड्यूटी पर कई घंटो के लिए तैनात हैं।
● एडिशनल एसपी रायगढ़ ने किया खरसिया क्वॉरेंटाइन सेंटर और चेक पोस्ट का निरीक्षण….
● चेक पोस्ट और क्वॉरेंटाइन सेंटर में थर्मल स्केनर का उपयोग करने तथा सावधानी बरतने के दिए निर्देश …..
● संवेदनशील क्वॉरेंटाइन सेंटर में कार्यरत जवानों को SDOP धरमजयगढ़ द्वारा दिया गया पीपीई किट …
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक वर्मा, खरसिया पुलिस अनुविभाग के थाना/चौकी में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर, चेक पोस्ट के दौरे पर थे । अपने आकस्मिक भ्रमण में उनके द्वारा थाना खरसिया, छाल ,भूपदेवपुर ,चौकी जोबी के लिए थर्मल स्केनर प्रदाय किया गया है । क्वॉरेंटाइन सेंटरों को चेक करते हुए

ग्राम तीउर क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचे जहां 33 श्रमवीरों को कोरेन्टीन किया गया है । क्वॉरेंटाइन सेंटर के रजिस्टर व कर्मचारियों को चेक करने के बाद उन्हें सावधानी बरतने बताया गया।
खरसिया के क्वॉरेंटाइन सेंटर चेक करने के बाद पलगडा एवं जोबी चेक पोस्ट पहुंचे जहां कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस दौरान उनके साथ SDOP खरसिया पीताम्बर सिंह पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर.साहू, जोबी प्रभारी सउनि प्रेमसाय भगत भी मौजूद थे ।

एस.डी.ओ.पी. धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक द्वारा थाना लैलूंगा अर्न्तगत तोलमा एवं सोनाजोरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात जवानों को सुरक्षा मद्देनजर पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई), मास्क व सैनेटाइजर, ग्लव्स वितरण किया गया है । एस.डी.ओ.पी. धरमजयगढ़ द्वारा कोरोना से बचाव के संबंध में जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है ।

अन्य विभाग,सचिव पटवारी,शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व कोटवार की ड्यूटी लगी हुई है। सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक इनकी ड्यूटी होती है और इस दौरान तेज धूप, धूल व कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, पर बिना किसी परेशानी की परवाह करते हुए ये जवान अपनी ड्यूटी पर पूरी इमानदारी के साथ तैनात हैं और 40-42 डिग्री में काम कर रहे इन जवानों को देखने वाले असली कोरोना फाईटर्स कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारी बकायदा नियमों का पालन कर रहे हैं और चेहरे पर मास्क लगाने के साथ साथ सोशल डिस्टेंस का भी पूरा पालन किया जा रहा है।
अब तक,पलगड़ा से कईयों को भेजा उनके गंतव्य तक...





