बैजलपुर, मड़मड़ा उपकेन्द्र में 5 एमवीए पाॅवर ट्रांसफार्मर शुरू

कवर्धा/पंडरिया । छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ककी तरफ से मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता आवर्धन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस दिशा में पंडरिया संभाग के अन्तर्गत बोड़ला उपसंभाग के ग्राम बैजलपुर एवं मड़मड़ा में विद्यमान 33/11 केडी उपकेन्द्रों में 3.15-3.15 एमवीए के पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता आवर्धन करते हुए क्रमशः 5-5 एमवीए कर ऊर्जीकृत किया गया।
इस प्रकार ग्राम बैजलपुर एवं मड़मड़ा उपकेन्द्रों की क्षमता 3.15-3.15 एमवीए से बढ़कर 5-5 एमवीए हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विषेश प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम बैजलपुर एवं मड़मड़ा उपकेन्द्रों के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
कवर्धा वृत्त के अधीक्षण अभियंता आरएन याहके ने बताया कि ग्राम बैजलपुर एवं मड़मड़ा में विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता 3.15-3.15 से बढ़ाकर 5-5 एमवीए करने से मड़मड़ा क्षेत्र के 11 ग्रामों के 3250 एवं बैजलपुर क्षेत्र में 50 ग्रामों के 4808 विद्युत उपभोक्ताओं एवं कृशको को खरीफ सीजन में होनेे वाली ओवरलोडिं़ग की समस्याओं का निराकरण सहित उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा।




