छत्तीसगढ़

फसलों को पहुंचाया नुकसान,गांव में उत्पात मचा रहा हाथी…

बालोद। जिले में हाथी का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाथी लगातार फासलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इस तरह गांवो में हाथी के घुसने से ग्रामीणों में दहशत की महौला हो गया है। वही एक बार फिर जिले के गुरुर वनपरिक्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी में एक बार फिर खेतो में घुसकर दंतैल हाथी ने खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद जब ग्रामीणों ने हाथी को भगाने का किया तो हाथी उनक पिछे ही भागने लगा। हाथी खेत से होते हुए गांव की तरफ भी जा पहुंचा। ग्रामीण हाथी के डर से दहशत में है। वही ग्रामीणों ने बताया की कई बार वन विभाग में शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाथी को जंगल की तरफ भगाने में वन विभाग की टीम नाकाम रही है। मामला गुरुर वनपरिक्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी का है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!