अम्बिकापुरछत्तीसगढ़

अतिक्रमणकारियों पर लगातार हो रही कार्रवाई

अम्बिकापुर । कलेक्टर के निर्देशानुसार पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अम्बिकापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामपुर की शासकीय भूमि में अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर झा ने तहसीलदार को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी ने नायब तहसीलदार कोमल साहू, सिद्धार्थ चौहान, आरआई तथा पटवारी की संयुक्त टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के लिए रामपुर भेजा। टीम ने सरपंच तथा अन्य ग्रामीणों की सहायता से अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इससे अतिक्रमणकारियों में दहशत व्याप्त है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!