छत्तीसगढ़

थानों के कार्यकलाप की समीक्षा कर रहे समस्त अधिकारी…

रायपुर । पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने अपराधों, शिकायतों तथा मर्ग प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा थानों में आने वाले फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए हैं। निर्देशन के बाद से ही जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी थानों के कार्यकलापों की समीक्षा मीटिंग ले रहे हैं।

जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी अपने-अपने अनुभागो के थानों में लंबित अपराध व शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही थाने स्तर पर संधारित किए जाने वाले दस्तावेजों रजिस्टरो और फाइलों की नियमित प्रविष्टियां तथा उचित रखरखाव की भी समीक्षा कर रहे हैं।

विगत सप्ताह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन के बाद से ही सभी राजपत्रित अधिकारियों ने थानों की मीटिंग लेकर उन्हें थाने में आने वाले फरियादियों एवं पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत भी दी। साथ ही थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैधानिक गतिविधियों जैसे जुआ सट्टा अवैध शराब या सूखा नशा की बिक्री को पूर्णता प्रतिबंध लगाने के लिए भी निर्देश दिए।

उपरोक्त समीक्षा मीटिंग के उपरांत से लगातार थानों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाते हुए थानों के 250 से अधिक लंबित मर्ग प्रकरणों एवं 200 से भी अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया है। आगामी दिनों में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार थानों की समीक्षा मीटिंग जारी रहेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!