स्कूल शिक्षा विभाग का अभिनव पहल
स्कूल शिक्षा विभाग का अभिनव पहल : ऑनलाईन क्लासेस के साथ अब ऑनलाईन पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप
उत्तर बस्तर कांकेर 18 मई 2020
कोराना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं लॅाकडाउन के चलते स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से आगामी आदेश तक बंद किया गया है तथा इस समय प्रदेश के विद्यार्थियों को उनके घरों तक अध्ययन-अध्यापन से जोडने हेतु छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पढई तुंहर दुआर ऑनलाईन क्लासेस संचालित हो रही है। पढ़ई तुंहर दुआर के तहत बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त पाठ्यसहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत आर्ट एवं क्राफ्ट, डॅास, फोटोग्राफी, योग, मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेन्स जैसे ऑनलाईन पाठ्यक्रम में भी प्रदेश के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण रजिस्टेशन कर निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस ऑनलाईन पाठ्यक्रम की शुरूवात 15 मई 2020 को प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॅा.प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पान्डेय ने जिले के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट आईएमडी वन डाट सीओ/सीजी लिंक में जाकर अपना मोबाईल नंबर के साथ अपना बायोडाटा का विवरण देते हुये अपना रजिस्टर सुनिश्चित करते हुये अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षकगण इस कोर्स को पूर्ण कर लाभ ले सकते है, इस पाठ्यक्रम में क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, प्रसिद्ध फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी, प्रसिद्ध वेस्टर्न डॅास कलाकर सुमीत नागदेव, योग गुरू आचार्य प्रतिष्ठा जैसे दिग्गजों को शामिल किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं रजिस्टेशन के लिए पढई तुंहर दुआर के जिला एडमिन संजीत श्रीवास्तव एवं विकासखण्ड़ों के एडमिन सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी व अपने क्षेत्र के संकुल एडमिन से संपर्क करने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया है।




