रायगढ़
रायगढ़ की डॉक्टर बेटी ने किया शहर को गौरवान्वित…आंध्रा में आयोजित अधिवेशन में 1100 डॉक्टरों के बीच किया उत्कृष्ट प्रदर्शन… द्वितीय स्थान पर रही

अध्ययन में मेघावी डॉ परिधि अग्रवाल ने पूर्व में भी बीडीएस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज में पांचवा स्थान प्राप्त किया था तत्पश्चात एमडीएस की पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण करने पर देश के ख्यातिलब्ध शरद पवार डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल वर्धा (महा.) में प्रवेश प्राप्त किया। शरद पवार डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डीन डाॅ श्री मनोज चांडक एवं प्रोफेसर एवं हेड ऑफ द डिपार्टमेंट श्रीमती प्रदन्या निखाडे के मार्गदर्शन में कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिस्ट में पीजी कर रही डॉ परिधि अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए उन्होंने बधाई दी है एवं परिवारजनों इष्ट मित्रों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।




