केंद्र की योजनाओं को कांग्रेस सरकार अपना नाम देकर भी संचालित नहीं कर पा रही -डॉ रमन सिंह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं स्वास्थ स्वयं सेवको की प्रांत कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में संपन्न हुयी। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सीधे जनता की नब्ज पर हाथ धरे रहते है एवं व्यापक आधार वाले है। चिकित्सक दल भारतीय जनता पार्टी के धरातल को मजबूत करने में अपना विशेष योगदान दे सकते है।
डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि 6 अप्रैल जी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक भाजपा के युगपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत के अनुरूप आम जनता के लिए विभिन्न सेवा के कार्य करे एवं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम करे ।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रदेश महामंत्री किरण देव ने अपने उद्बोधन में चिकित्सा प्रकोष्ठ के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की स्वास्थ सेवाओ की असफलताओ को जनता तक पहुँचाए और सरकार की आंकडो़ सहित पोल खोले । कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने स्वास्थ सेवाओ के सुधार में ऐतिहासिक काम किये है।
कोविड काल के दौरान देश में कम समय में दो-दो वेक्सीन देश की जनता को मुफत में उपलब्ध कराकर देश की जनता को मौत के मुँह से बचाने का काम केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया है जबकी छत्तीसगढ़ सरकार आरोप-प्रत्यारोप में मस्त रही। मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ मंत्री के ढाई -ढाई साल की कुर्सी की लडा़ई ने पूरे छत्तीसगढ़ की स्वास्थ सेवाओ को बदहाल करने मे कोई कसर नही छोड़ी । स्वास्थ मंत्री के जिले में मासूम बच्चे की लाश एक आदिवासी बाप अपने कंधे में ढोकर ले जाए इससे ज्यादा नैतिकता की गिरावट का उदाहरण और कहाँ देखने को मिलेगी।




