खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तुरेकेला पहुँच स्व. हीरालाल सिदार को दी श्रद्धांजलि

खरसिया । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मंगलवार को खरसिया विधानसभा के ग्राम तुरेकेला पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवंगत स्व. हीरालाल सिदार को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मंत्री पटेल ने स्व. हीरालाल सिदार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया वहीं उनके परिवार वालों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!