छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया 30 को आएंगे रायपुर

रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 30 मार्च बुधवार को दोपहर 12:50 बजे लखनऊ से रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर 02:30 बजे राजीव भवन रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं महंगाई मुक्त भारत अभियान की तैयारी की समीक्षा। शाम 04 बजे रायपुर से खैरागढ़ के लिये रवाना होंगे। शाम 06:30 बजे खैरागढ़ पहुंचकर शाम 7 बजे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार-प्रसार की समीक्षा करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 31 मार्च गुरूवार को सुबह 9 बजे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के संबंध में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक लेंगे। सुबह 11 बजे महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे खैरागढ़ से माना विमानतल रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 03:30 बजे माना विमानतल रायपुर पहुंचकर 4.40 बजे रायपुर से लखनऊ के लिये रवाना होंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!