पत्नी और साले को चाकू से प्राण हमला …

पत्नी और साले पर चाकू से प्राण घातकवार …

आरोपीत पति पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज, आरोपीत खरसिया पुलिस के गिरफ्त में…
सिविल अस्पताल खरसिया में दिनांक 06.05.2020 के दोपहर मालखरौदा में रहने वाले अरूण यादव पिता हेतलाल यादव उम्र 20 साल एवं उसकी बहन शीला यादव पति आनंद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी तिलीकोट को चाकू के हमले से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आहिता को रायगढ़ रिफर किया गया है । घटना को लेकर आहत के बड़े जीजा द्वारा चौकी खरसिया में आरोपीत साढू के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है । पुलिस चौकी खरसिया स्टाफ द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के मुताबिक नवापारा खुर्द थाना सक्ती जिला जांजगीर चाँपा में रहने वाला मुकेश कुमार यादव पिता मंगल यादव उम्र 31 वर्ष चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.05.2020 इसका साला अरूण कुमार यादव आकर बताया की छोटा जीजा आनंद यादव और शीला दीदी के बीच अनबन हुआ है लेने चलते हैं । तब उसके साथ उसे लेने तेलीकोट आये । शीला के मौहापाली में होने की जानकारी होने पर मुकेश उसे लेने मौहापाली चला गया और अरूण तेलीकोट आनंद के रिस्तेदार के घर पहुंचा । जहां आनंद पहले से मौजूद था । आनंद अपनी पत्नी को मायके नही भेजने के जिद पर अपने साला अरूण के गर्दन और अन्य जगह चाकू से जानलेवा हमला किया । उसी समय कमरे में बाहर से उसकी पत्नी शीला यादव पहुंची तो उसके ऊपर भी आनंद चाकू से संघातिक हमला किया । घटना के संबंध में आरोपी आनंद यादव पिता बालाराम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी यादव मोहल्ला तेलीकोट के विरूद्ध अप.क्र 235/2020 धारा 307 कायम कर आरोपी आनंद यादव से चाकू बरामद कर गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।




