विविध खबरें

मोटरसाइकिल आपस में टकराई, 2 की मौत, 2 घायल

औरंगाबाद । दाउदनगर औरंगाबाद नेशनल हाईवे पर ओबरा और दाउदनगर थाना की सीमा पथरकट्टी के आस-पास शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक जख्मी हो गये। मृतकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के पथरकट्टी निवासी 22 वर्षीय सुरेंद्र कुमार और हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार के रूप में की गयी है।

सड़क दुर्घटना में पथरकट्टी निवासी संतोष कुमार और भगवान कुमार जख्मी हुए हैं। वैसे घटनास्थल ओबरा थाना क्षेत्र का इलाका बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात किसी वाहन के चकमे से दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक जख्मी हो गये। बताया जाता है कि पथरकट्टी निवासी सुरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से अरंडा की ओर से घूम कर आ रहे थे।

वहीं, टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार बाइक से ओबरा जा रहे थे, इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन के चकमे से दोनों बाइकों की टक्कर हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से रात में ही उठाकर उन्हें दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर रेफर कर दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!