छत्तीसगढ़
संदिग्ध परिस्थितियों में एएसआई की मौत, झगड़ा सुलझाने गए थे…


महासमुंद । महासमुंद साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विकास अपने घर के बाहर हो रहे विवाद में बीच बचाव करने बाहर निकले थे। वो झगड़ रहे युवकों को समझाते समय बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इस घटना के बारे में एसपी विवेक शुक्ला ने जानकारी दी और बताया कि मृतक शर्मा के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। संदेहियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है एएसआई की मौत की खबर सुन दोस्तों, परिजनों और स्थानीय निवासियों की अस्पताल में भारी भीड़ लग गई।




