भविष्य गढ़ता महेंद्रसिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय खगपति मालाकार

व्हाट्सएप स्टडी ग्रुप, छात्र-छात्राओं में देखा जा रहा खासा उत्साह

खगपति मालाकार @ नन्देली- लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर स्कूलों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ की गई है, परंतु बच्चों में यह पद्धति में टावर के साथ अन्य दिक्कत क्रिएट होने से। वहीं नंदेली स्थित महेंद्रसिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय ने इसे बच्चों के लिए रुचिकर बना दिया है।

आजकल हर किसी को सोशल मीडिया रास आ रहा है,

बच्चों में भी एंड्राइड मोबाइल एवं व्हाट्सएप के प्रति रुचि देखी जा रही है।

समय का सदुपयोग सोशल मीडिया के माध्यम सेमहेंद्रसिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय द्वारा ऑनलाइन लर्निंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप क्रिएट किया गया है।

स्कूल द्वारा निर्मित इस ग्रुप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया भी जा रहा है, वहीं होमवर्क भी दिया जा रहा है। इसमें सभी छात्र-छात्राएं अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं।

बता दें कि जनमानस में अपनी अविस्मरणीय छवि स्थापित करने वाले अंचल के मान्य नेता शहीद नंदकुमार पटेल

ने ग्रामीण बच्चों को कम शुल्क में बेहतर अंग्रेजी माध्यम से पठाई करने और उज्जवल भविष्य की कल्पना को साकार और मूर्त रुप देते हुए 05 नवंबर 1991 को इस विद्यालय गृहग्राम नंदेली में गणमान्य व्यक्तियों की समिति द्वारा संचालित करने हेतु स्थापित किया।वहीं समर्पित भावना से अध्यापन निभाते हुए इस विद्यालय ने ऐसे अनेक छात्र गढ़े हैं,

जिनका चयन नवोदय विद्यालय में हुआ।

वहीं शिक्षा मण्डल के टाॅप टेन, मेरिट लिस्ट में भी इस विद्यालय के अनेक विद्यार्थी नामांकित हुए हैं।

कारवां बढ़ता गया और आज स्कूल उत्तोरतर प्रगति के शिखर के बढ़ते जा रहे है।



