विविध खबरें

सेवा सदन संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सपन्न

हरदा / बुधवार को हरदा आदर्श महाविद्यालय हरदा में सेवा सदन संस्था द्वारा एक दिवसीय नेत्र प्रशिक्षण जिले के एनजीओ एवं सामाजिक संस्थाओं के विशेष सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज सेवा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए सेवा सदन संस्था द्वारा संचालित अनेक जगह प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र खोले गए है जिनके माध्यम से समय-समय पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगियों का उपचार कर ऐसे अन्य सेवा उपलब्ध कराकर सफल कार्य कर रहा है सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल के वरिष्ठ सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट अजय सिंह तोमर ने प्रशिक्षण में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सेवा सदन संस्था विगत 32 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है l जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन संबंधित निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है आंखों की अनेक बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के सेंटर इंचार्ज अजय मंडलेकर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों की सेवा करना साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन कराकर सफल कार्य किया जा रहा है प्रशिक्षण का संचालन प्रभु दयाल उमरिया द्वारा किया गया जन अभियान परिषद के जिला संयोजक संदीप गौहर ने बताया कि सेवासदन संस्था से बहुत लोगों को आंखों संबंधित सेवाएं प्रदान की जा रही है
उक्त प्रशिक्षण में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ सीनियर अजय सिंह तोमर, रोहित शर्मा, अभय कुशवाहा, सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के सेंटर इंचार्ज अजय मंडलेकर, राजकुमार किरार, हरिओम काशिव, प्रभु दयाल उमरिया, राकेश वर्मा,तिनका सामाजिक संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल मल्हारे, जितेंद्र राजपूत, संदीप खरे, डॉ ज्योति भावसार, सोनाली गौर, कविता धुर्वे, तपिश सोलंकी, महेंद्र सिंह सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!