छत्तीसगढ़

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 15 को, पुनिया भी होंगे शामिल

रायपुर । खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव हेतु कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में 15 मार्च को शाम 7 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित है।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की चुनाव समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व सांसद प्रत्याशी भोलाराम साहू, जिला प्रभारी पदाधिकारी अरूण सिसोदिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक अरूण ताम्रकार, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, प्रदेश एनएसयुआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय सदस्य है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!