कोरबाछत्तीसगढ़

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा “अभिव्यक्ति” एप का किया जा रहा प्रचार-प्रसार


▪️ अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार करने कालेज पहुंची कोरबा पुलिस

▪️अग्रसेन कालेज कोरबा में किया गया प्रचार
▪️महिलाओं के अधिकार,पॉक्सो एक्ट,सामान्य कानून,सायबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक

        महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभिव्यक्ति नामक एप बनाया गया है । आपातकालीन परिस्थितियों में इस एप के माध्यम से अपने परिवारजन एवं पुलिस को मैसेज एवम लोकेशन के माध्यम से सूचना दिए जाने की व्यवस्था की गई है ।


        पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह दिनांक 8-03-2022 से 14-03-2022 तक चलाया जा रहा है ।


         आज दिनांक 12-03-2022 को अग्रसेन गर्ल्स कालेज कोरबा में अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया साथ ही  महिलाओं  के अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा,  पास्को एक्ट , मानव तस्करी, कैरियर काउंसलिंग,स्वास्थ्य,स्वच्छता टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, नशा मुक्ति आदि विषयों पर जानकारी दी गई।


  
       इस  कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा,महिला सेल प्रभारी निरीक्षक गायत्री शर्मा सायबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू , म आर प्रतिभा राय , स्मिता बेक, रजनी कंवर ,अनुसूईया भानू , रेहाना फातिमा विशेष योगदान दे रहे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!