खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

पार्षद रिया रितेश श्रीवास्तव ने वार्डवासियों के लिए निजी खर्च की राशि पर बनवाये 12 नग पक्का शौचालय

मुकेश लहरें@खरसिया। खरसिया नगर पालिका के वार्ड नम्बर 3 की सक्रिय जुझारू पार्षद रिया रितेश श्रीवास्तव अपने वार्ड के बेहतरी के लिए हमेशा सजग रहते हैं, सड़क नाली बिजली जैसे सभी मुलभूत सुविधाओं का कार्य अपने वार्ड में करवा रही है।

इसी क्रम में वार्ड 3 के जरूरतमंद वार्डवासियों के घर मे पार्षद रिया रितेश श्रीवास्तव ने अपने निजी खर्च के रुपयो से 12 नग पक्का शौचालय बनवाकर, एक मिशाल पेश की है। आपको बता दें कि पार्षद ने मंत्री उमेश पटेल के जन्मदिन पर घोषणा की थी कि वह अपने जरूरत मंद वार्ड वासियों के लिए शौचालय बनवाएगी, उक्त वादा आज पूरा हो गया।

उक्त निर्मित शौचालय का विधिवत वितरण नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, CMO टॉमसन रात्रे, पार्षद रिया रितेश श्रीवास्तव, राजेश सहिष उपाध्यक्ष, राम शर्मा, देव नारायण राठौर, दीनदयाल गुप्ता, विकाश जायसवाल, गणेश फोटवानी, हरे राम चंद्रा, छेदी शर्मा, भरत राठौर, साजेश मनघोघर, अरुणा वैष्णव, आनंद मिश्रा, राजेन्द्र महंत, कौशल यादव, सूर्यकांत श्रीवास, बबलू सारथी एवं वार्ड वासीयो की गगरिमामय उपस्थिती में आयोजित की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन कांग्रेस के ओजस्वी वक्ता राम शर्मा ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा ऐसा अनूठा कार्य अपने निजी घर खर्च के पैसों से 12 नग पक्का शौचालय निर्माण करवाना छत्तीसगढ़ में पहला उदाहरण होगा। पार्षद रिया रीतेश श्रीवास्तव ने जो वादा किया वो निभाया है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

वही पार्षद रिया रीतेश श्रीवास्तव ने निकट भविष्य में और 15 नग पक्के शौचालय अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी बना कर देने का वादा किया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!