खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

नगर पालिका परिषद खरसिया में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…

खरसिया

Advertisement
। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद खरसिया में नगर पालिका परिषद की समस्त सम्मानित महिला पार्षद,अध्यक्ष श्रीमती राधा सुनील शर्मा का श्रीफल, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं नगर पालिका परिषद की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को तथा समस्त सफाई बहनों को साड़ी, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

उद्बोधन की कड़ी में सभी सम्मानित पार्षदों ने तथा नगरपालिका अध्यक्षा ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुनील शर्मा जी ने सफाई बहनों द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा की महिलाओं के आधिपत्य वाले इस परिषद् में शहर स्वच्छ तथा स्वस्थ है तथा इन्हीं की मेहनत से लगातार 2 वर्षों तक खरसिया नगर पालिका को स्वच्छता का अवार्ड मिला है। इस अवसर पर आवास योजना के द्वारा स्वीकृत 231 आवास में से 10 परिवारों को सांकेतिक रूप से आज अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया। तथा बाकियों को भी क्रमानुसार अनुज्ञा पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राधा सुनील शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी टामसन रात्रे, नगर पालिका की समस्त सम्मानित पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, समस्त एल्डरमैन, समस्त अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता कर्मी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रहीं। सभी ने हृदय से महिला शक्ति को नमन किया। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद प्रतिनिधि राम शर्मा द्वारा किया गया

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!