
रायगढ़। बेलगाम रफ्तार ने बाईक सवार बेलगाम रफ्तार के कहर ने फिर एक घर के चिराग को बुझा दिया। मोटर सायकिल से गिरने की घटना में एक उद्योग कर्मचारी की असमय जान चली गई। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रविवार को योगेश मोटर सायकिल लेकर धौंराभांठा से तमनार जा रहा था तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक को क्षतिग्रस्त बाईक के साथ असहाय पड़े देख लोगों ने थाने में सूचित किया और एम्बुलेंस से जब उसे तमनार के हॉस्पिटल ले जाया गया तो उसकी सांसें चल रही थी। फिर, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में योगेश की हालत को खतरे के दायरे में देख उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। ऐसे में घायल युवक को केजीएच ले जाया गया, परन्तु अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम करते हुए केस डायरी को तमनार थाने भेजने की कवायद में है, ताकि वहां पुलिस आगे की विधिवत छानबीन कर सके।




