कोरबाछत्तीसगढ़

समीक्षा बैठक मे कप्तान पटेल अपराधों के निराकरण हेतु दिए निर्देश…

▪️ पुलिस अधीक्षक कोरबा ने लिया समीक्षा मीटिंग
▪️धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी अपराधों के निराकरण हेतु दिए निर्देश
▪️विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी रखने हेतु दिया गया हिदायत पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा आज दिनांक 07-03-2022 को पुलिस अधीक्षक सभागार में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक लिया गया ।

भोजराम पटेल द्वारा लंबित मामलों के निराकरण, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, धोखाधड़ी के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने,चिटफण्ड के मामलों में फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर ,सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करवाकर निवेशकों को रकम वापस कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया गया । इसी प्रकार गुम बच्चों एवम महिलाओं की दस्तयाबी ,छोटे बड़े सभी प्रकरणों पर पर प्रभावी एवम विधिसम्मत कार्यवाही करने, विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले सम्भावित प्रश्नों की पूर्व से तैयारी रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

कप्तान पटेल बताए कि अपराधियों, गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जिसे जारी रखा जाए, साथ ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को गुंडा/ निगरानी सूची में लाने के साथ-साथ जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

समीक्षा मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शेर बहादुर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!