खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया नावापारा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

खरसिया। ग्राम नावापारा में न्यायाधीश दीप्ती बरवा की मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर सर्वप्रथम पर सर्वप्रथम न्यायाधीश दीप्ती बरवा, महिला कांग्रेस नेत्री नैना गबेल, चौकी प्रभारी खरसिया नंदकिशोर गौतम तथा अन्य गणमान्य का फूल माला से स्वागत किया गया।

उदबोधन की कड़ी में न्यायाधीश दीप्ती बरवा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। महिलायें सभी क्षेत्र में आगे बढ़कर कामयाबी हासिल कर रही है। यह दिन समाज में महिलाओं के साथ समान व्यवहार, सम्मान व बराबरी के दर्जे का प्रतीक है। आज महिलायें हर मामले में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। बात चाहे किसी भी परिस्थिति की हो महिलायें पूरे दम खम के साथ उसका सामना कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!