कबाड़ भंडारण में लगी भीषण आग…मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी

टीआईटी कॉलोनी स्थित कबाड़ भंडारण में लगी भीषण आग
मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी
खरसिया। टीआईटी कॉलोनी स्थित पुठ्ठा व प्लास्टिक भण्डार के कबाड़ में आग लग गई है। देखते ही देखते लाखों का सामान भी देख कर जलने लगा और आग लगने की सूचना जैसे ही नगर के दमकल विभाग को लगी तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाने में लगी हुई है। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि काबू करने में बड़ी मशक्कत करना पड़ रहा था इसलिए स्थानीय उद्योग जेएसडब्ल्यू नगर पाली के फायर ब्रिगेड की टीम की भी सहायता लिया गया, वही थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी,थाना चौकी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर, आग बुझाने में जुटे हुए हैं। नगर के रिहायशी इलाके में ना फैल जाए इस आशंका से पूरी दल बल मुस्तैद नगर पालिका परिषद टीम के साथ फायर ब्रिगेड के कई फेरे और टैंकर के सहायता से सूझबूझ के साथ आग पर काबू किया गया तब जाकर नगरवासी ने राहत महसूस किए

बहरहाल अभी तक यह पता नही चल सका है कि आग किन कारणों से लगी है।
उक्त कबाड़ भण्डारण मनिहार परिवार का बताया जा रहा है।




