छत्तीसगढ़
आंदोलनकारियों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप

बीजापुर । जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के बूरजी में आन्दोलरत ग्रामीणों ने जवानों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है की आन्दोलन परिसर में आंदोलनकारियों के साथ मारपीट, महिलाओं के साथ छेड़खानी और झोपड़ियों में तोड़फोड़ की गयी है। यह आरोप मूलवासी बचाओ मंच बूरजी की अध्यक्ष सोनी पुनेम और पदाधिकारीयों ने दंतेवाड़ा के DRG जवानों पर लगाया है। आंदोलनकारियों ने कहा की -पुलिस से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। आन्दोलन के लिए विधिवत अनुमति ली गयी है। बावजूद इसके भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी जवानों पर गांव में 10-12 लॉन्चर दागने का आरोप लगया है।



