छत्तीसगढ़

जिले में बेहतर कनेक्टेविटी के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रायसरत : कलेक्टर

नारायणपुर । कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और पुलिस अधीक्षक गिरजाशंकर जायसवाल ने बुधवार को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कन्हारगांव, कड़ेमेटा, कड़ेनार मोटर सायकल के जरिये पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का निर्देशित किया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को द्रुत गति से संचालित करें और शीघ्र सड़क निर्माण कार्य को पूरा करें। इस दौरान अधिकारियों ने उक्त मार्ग में बनाये जा रहे पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि पल्ली-बारसूर सड़क के बन जाने से जिलेवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सहित शासन अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टेविटी के लिए जिला प्रशासन ने निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन जिले में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक दीपक साव के अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!