अपराधछत्तीसगढ़

मोटर सायकल पर गांजा की तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार….

चक्रधरनगर पुलिस की मेडिकल कॉलेज रोड़ पर रेड कार्रवाई, 8 किलो गांजा और बाइक जप्त…..

रायगढ़ । ओडिशा से एकताल के रास्ते शहर में अवैध रूप से बिक्री करने ला रहे गांजा के साथ आरोपी युवक को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दिनांक 27-28.02.2022 के रात्रि मेडिकल कॉलेज रोड़ पर नाकेबंदी कर पकड़ा गया है । आरोपी के पास से 8 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40,000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल की जब्ती की गई है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 27.02.2022 के रात्रि थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को मुखबिर से सूचना मिला कि एक युवक HF डिलक्स मोटर सायकल पर एकताल रोड तरफ से गांजा लेकर जाने वाला है । अवैध मादक पदार्थ की अफरा तफरी न हो जाये जिसे देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी द्वारा एकताल के रास्ते मेडिकल कॉलेज के पास स्टाफ को नाकेबंदी का पाइंट दिया गया । देर रात पुलिस टीम द्वारा एक युवक को मोटर सायकल में प्लास्टिक बोरा बांध कर आते देख रोका गया । युवक अपना नाम शत्रुघन चौहान पिता सुग्रीव चौहान उम्र 21 वर्ष साकिन घुघवा थाना पुसौर जिला रायगढ का होना बताया जिसे चेकिंग की जानकारी देकर उसके बोरा को चेक किया गया जिसमें 08 किलो मादक पदार्थ कीमती 40,000 हजार रूपये का पाया गया । आरोपी द्वारा ओड़िशा से गांजा लाकर रायगढ़ में अवैध रूप से खपाना बताया गया । आरोपी से मादक पदार्थ गांजा एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 20,000 हजार रूपये कुल जुमला कीमती 60,000 हजार रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में अप0 क्र0 133/2022 धारा 20 (B) NDPS Act की कार्रवाई कर आज दिनांक 28.02.2022 को रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!