छत्तीसगढ़बिलासपुर

ठगी के मामले में फरार 2 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

बिलासपुर ।

Advertisement
बिलासपुर की करहीबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से धारा 420 के मामले में फरार 2 आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने नौकरी के नाम पर झांस देकर करीब 5 लाख रूपए की ठगी की थी। मामले में अन्य आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तब से ये दोनों फरार चल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शत्रुहन साहू के लड़के राजू साहू की नौकरी हाईकोर्ट बिलासपुर में बाबु के पद पर लगाने का झांसा देकर सलीम खान और गौरव जोशी ने शत्रुहन साहू से 5 लाख रूपयें लिए थे। इस मामले में नारायण ध्रुव और दुकलहा ध्रुव ने सलीम खान और गौरव जोशी का सहयोग किया था। गौरव जोशी ने उक्त 5 लाख रूपयें के एवज में नौकरी नही लगाने की बात पर एक आईसीआईसीआई बैंक पचपेड़ी नाका रायपुर का चेक क्रमांक 020895 एकाउण्ट नंबर 134601501766 प्रार्थी शत्रुहन साहू को दिया, जो बैंक में उक्त खाते पर रकम नही होना पाया गया। शत्रुहन साहू के लिखित आवेदन पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध अप.क. 153/2018 धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी नारायण ध्रुव (उम्र 29 साल साकिन सोनाडीह केंवट मोहल्ला चौकी करहीबाजार) और रामकुमार ध्रुव उर्फ दुकलहा धु्रव (उम्र 39 साल साकिन कोसमंदी गौरा चौक थाना पलारी) को 5 अप्रैल 2018 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। तभी से आरोपी गौरव जोशी और सलीम खान फराक थे।

मामले में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में प्रआर. वरूण कुमार साहू, आरक्षक विकास कुर्रे एवं सायबर सेल टीम प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, आरक्षक कुमार जायसवाल, महिला आरक्षक नेहा तिवारी की मदद से फरार आरोपी गौरव जोशी उर्फ गोलू और सलीम खान को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी गौरव जोशी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के अपराध में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर 2 वर्ष की सजा काट चुका हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1-गौरव जोशी उर्फ गोलू उम्र 35 वर्ष म.नं. 629 साहू आटा चक्की के पास न्यू चंगोराभाठा थाना डी. डी. नगर रायपुर हाल मुकाम नं. 34 टगौर उद्यान के पास टैगोर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
2-सलीम खान 37 वर्ष साकिन बोरिया रोड नेशनल इलेक्ट्रीकल के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!